ढाई फीट के दूल्हे को मिली सवा दो फीट की दुल्हन

Uncategorized

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक शादी काफी चर्चा में है। ढाई फीट के दुल्हे को सवा दो फीट की दुल्हन मिल गई है।

शादियां तो आपने खूब देखी होंगी मगर मेरठ में होने जा रही एक शादी सबसे अलग है। इस शादी की बात ही कुछ और है। 16 दिसंबर को होने वाली इस शादी में आकर्षण का मुख्य केन्द्र हैं दूल्हा दुल्हन। दूल्हा रिजवान ढाई फीट का है और दुल्हन हुरुनिशा सवा 2 फीट की है। दोनों की उम्र 20 साल के पार हो गई थी।

दोनों के घरवाले शादी को लेकर काफी परेशान थे लेकिन जैसे ही रिजवान के घर वालों को हुरुनिशा के बारे में पता चला उन्होने शादी तय कर दी। दोनों की जोड़ी मिलने से परिवार वाले बेहद खुश है।