प्रमुख सचिव का दौरा, प्रशासन में हडकंप

Uncategorized

फर्रुखाबाद: निरीक्षण दल मध्य क्षेत्र प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री राजप्रताप सिंह, उत्तर प्रदेश शासन एवं महा निदेशक भ्रष्टाचार निवारान संगठन उत्तर प्रदेश अतुल कल जनपद फर्रुखाबाद में कई स्थानों का दौरा करेंगे|

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ मुख्य सचिव करीब ९:३० बजे हेलीकाप्टर द्वारा कायमगंज के अंबेडकर ग्राम भगौतीपुर विकास खंड कायमगंज का निरीक्षण करने १०:१५ मिनट पर पहुंचेगे| एक घंटे के निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव कार द्वारा कायमगंज की तहसील व थाने का निरीक्षण करने के बाद दोपहर १२:३० बजे तहसील से पुनः भगौतीपुर जायेंगे|

तत्पश्चात १२:५० बजे हेलीकाप्टर द्वारा मुख्यालय, पुलिस लाईन फर्रुखाबाद में उतरेगे| बाद में २:१५ बजे सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ३:१५ बजे काशीराम शहरी आवास योजना, जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगें| करीब ५ बजे पुलिस लाइन से पुनः लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे|

प्रमुख सचिव के आने की सूचना मिलते ही जिले की हर विभाग ने अपनी- अपनी टेबिलों की धूल व रजिस्टर को पोंछना शुरू कर दिया| वर्षों से छूते काम रातोरांत किये जा रहे हैं|