दिवाली लक्ष्मी पूजन विशेष मुहूर्त

Uncategorized

धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल (संध्या) में करना चाहिए। लक्ष्मी उपासना का यही मुख्य समय माना गया है। अमावस्या अंधकार की रात्रि है। माता लक्ष्मी को समस्त संसार व चराचर को आलौकिक करने वाली देवी माना गया है। अत: संध्या काल में दीप प्र”वलित कर लक्ष्मी पूजन करने का उत्तम समय है। पूर्वाभिमुख होकर करें पूजन : दिवाली पर माता लक्ष्मी के साथ लोक परंपरा अनुसार गुजरी के पूजन का महत्व है। माता लक्ष्मी का पूजन पूर्वाभिमुख होकर करना चाहिए। पूजन के समय सपरिवार माता की आराधना करें। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके पूजन कभी भी नहीं करना चाहिए।
सोलह दीप प्रज्जवलित करें….
लक्ष्मी पूजन के समय सोलह दीपक प्र”वलित करना चाहिए। माता लक्ष्मी से पूर्व दीप पूजन करें। पpात इन दीपों को घर के द्वार, रसोई, बाथरूम, पंडेरी (जहां जल पात्र रखे जाते हैं), छत, घर के देव स्थान तथा मंदिर में रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त श्रद्घा व सामर्थ्य अनुसार दीपक लगाए जा सकते हैं।
पति के पूर्व जागती है पत्नी…..
दीपावली पर माता लक्ष्मी का पूजन धर्म व संस्कृति के साथ भारतीय परंपरा के महत्व को भी प्रतिपादित करता है। भारतीय परंपरा में पति से पूर्व पत्नी जागती है तथा घर की साफ-सफाई कर पति को जगाती है। उसी अनुRम में दिवाली को देखा जा सकता है। दिवाली पर लक्ष्मी पूजन होता है अर्थात माता लक्ष्मी पहले जाग जाती है। दिवाली से ग्यारह दिन पpात देवउठनी एकादशी आती है। धर्म शास्त्र की मान्यता अनुसार उस दिन भगवान श्री विष्णु जागते हैं।
दीपावली पूजन विशेष मुहूर्त…..
प्रदोष समय- संध्या 5.50 से 7.02 बजे तक
प्रात: 6.32 से 9.22 बजे तक लाभ-
अमृत प्रात: 10.47 से 12.12 बजे तक
शुभ अपराह्न 3.02 से 5.05 बजे तक
चंचल, लाभ रात्रि 7.25 से 12.10 बजे तक
शुभ, अमृत, चंचल रात्रि 3.20 से 4 .55 बजे तक
लाभ स्थिर वृषभ लग्न…. रात्रि 7.08 से 9.07 बजे तक
सिंह स्थिर लग्न….. रात्रि 1.35 से 3.47 बजे तक।