विस्फोट में मरे जंट सिंह के घर से बारूद बरामद, चार हिरासत में

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शुक्रवार को हाथीखाना में सुरेश बाथम के घर हुए ब्लास्ट में  मरे जंट सिंह के घर शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने छापा मार कर भारी मात्रा में बारूद बरमाद किया| पुलिस ने मृतक जंट सिंह की पत्नी सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर कारवाई शुरू कर दी|

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला हाथी खाना में शुक्रवार देर शाम सुरेश बाथम के मकान में हुए विस्फोट में सुरेश बाथम के पुत्र डब्बू उर्फ बृजेश व पत्नी सावित्री सहित जनपद एटा के गांव बीरवनी थाना एटा के मूल निवासी जंट सिंह की म्रत्यु हो गयी थी| बताया जा रहा था कि हादसा सिलेंडर फटने से हुआ है| परन्तु मृतक के भाई शैलेश ने बताया कि सिलेंडर सही सलामत है|

शनिवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने जंट सिंह कि ससुराल अपर दुर्गा कोलानी भोलेपुर में छापा मार कर भारी मात्रा में अवैध बारूद बरामद कर लिया| पुलिस ने मृतक जंट सिंह कि पत्नी जमुना देवी, श्यामवीर पुत्र दयाराम, उदयवीर पुत्र शंकरलाल व पृथ्वीराज निवासीगण अमृतपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी| बताया जा रहा है कि श्यामवीर, उदयवीर व पृथ्वीराज गाँव के नाते से जंट सिंह के मामा लगते है| जंट सिंह की ननिहाल अमृतपुर में अगंलाल के घर है|