कर्नाटक के पूर्मुव सीएम येदियुरप्‍पा भूमि घोटाले में जेल पहुंचे

Uncategorized

 

कर्नाटक के पूर्मुव ख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा को लोकायुक्‍त न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उन्‍हें 14 दिनों की न्‍यायायिक हिरासत में भेज दिया है। उधर यह सूचना आ रही है कि येदियुरप्‍पा ने अस्‍पताल में भर्ती होने की मांग की है।

गौरतलब है कि लोकायुक्‍त कोर्ट ने जमीन घोटाले में उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्‍हें गिरफ्तार करने का वारंट जारी कर दिया था। लोकायुक्‍त कोर्ट द्वारा गिरफ्तारी का वारंट लेकर जब पुलिस उन्‍हें गिरफ्तार करने उनके घर पहुंचे तो वे वहां से फरार हो गए। कोर्ट ने 4 बजे तक उन्‍हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया था। अचानक ही उन्‍होंने खुद ही सरेंडर कर दिया। येदियुरप्‍पा की गिरफ्तारी की खबर के बाद से भ्रष्‍टाचार के खिलाफ आडवाणी की रथयात्रा अपना औचित्‍यही सी हो गयी है।

नाटकीय घटनाक्रम में 68 वर्षीय भाजपा नेता अदालत में उपस्थित हुए। अवैध खनन घोटाले में लोकायुक्त द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद 31 जुलाई को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। येदियुरप्पा जेल जाने वाले कर्नाटक के पहले पूर्व मुख्यमंत्री हैं और यह घटनाक्रम भाजपा के लिए काफी तकलीफदेह है क्योंकि इसके शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी यात्रा पर हैं। दक्षिण भारत में भाजपा की पहली सरकार का नेतृत्व करने वाले येदियुरप्पा आडवाणी की यात्रा में दिखाई नहीं पड़े थे।