दबंगों ने ढ़हाये तीन गरीबों के मकान

Uncategorized

फर्रुखाबाद (कमालगंज): हथियारों से लैस आधा दर्जन दबंगों ने गाँव में घुस कर तीन गरीबों के मकानों को गिरा कर लूटपाट शुरू कर दी| पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच पड़ताल की व बाद में दोनों प़क्षों में समझौता करा दिया है|

कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान गढ़िया के मजरा कछियाना में बुधवार को हथियारों से लैस आधा दर्जन दबंगों ने गाँव में घुस कर तीन ग्रामीणों के पुश्तैनी मकान ढहा दिये। पीडि़त ग्रामीणों ने घटना की तहरीर थाने में दी है। थाना कमालगंज के उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने मौके पर जांच पड़ताल के बताया कि आरोपियों के विरुद्ध लूट व तोड़-फोड़ का मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

पीड़ित ग्रामीणों रामलाल राजेंद्र अवधेश पुत्रगण राम भरोसे ने बताया कि उनके मकानों को हथियारों के बल पर गिरा दिया गया व लूटपाट शुरू कर दी| हथियारों से लैस होकर आये दबंगों को देख ग्राम वासियों में भय उत्पन्न हो गया| राम भरोसे, राम रतन व राम लाल ने बताया कि वह गाँव में चार पीड़ियों से रह रहे है| दबंगों ने मकान खरीदने कि कह कर मकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी| रामभरोसे के नाम 13 डिस्मिल का पट्टा था। इस जमीन कई पेड़ खड़ें है। भाइयों में आपस में विवाद है।

मौके पर पहुंचे दरोगा महावीर सिंह ने बताया कि गाँव वालों ने संजय व मुख्तियार को पहचान लिया गया है| बाद में क्षेत्राधिकारी  पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है। संजय को दोवार वहां न जाने की हिदायत दे दी गयी है। दोनो पक्षों के विरुद्ध शांति भंग के आरोप में 107/116  की कार्रवाई की जायेगी।