नौ करोड़ के मंच से दिल्ली में गरजेंगे मोदी , समर्थकों के लिए मेट्रो में ‘यात्रा फ्री’

Uncategorized

नई दिल्‍ली। नरेंद्र मोदी की रविवार को जापानी पार्क में होने वाली रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस रैली में मोदी न केवल लोकसभा चुनाव के लिए बल्कि दिल्ली में फिर से भाजपा को सीएम की गद्दी दिलाने के लिए दहाडेंगे। खबर है कि मोदी के लिए रोहिणी के जापानी पार्क में करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से हाइटैक मंच बनाया गया है। भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने इस रैली में आने वालों के लिए मेट्रो में ‘फ्री यात्रा’ की भी व्यवस्था की है।
Modi Manch 1

भाजपा रैली में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ को भी जुटाना चाहती है। इसके लिए दिल्‍ली के ज्‍यादातर मुस्लिम बहुल इलाकों की मस्जिदों में पर्चें भी बांटे गए हैं और लोगों को रैली में जुटने की अपील की गई है। इसी मकसद से कई इलाकों में पार्टी ने प्रभात फेरी भी निकाली।

भाजपा का टारगेट रैली में पांच लाख से ज्‍यादा लोगों की भीड़ जुटाने का है। इसकी पूरी तैयारी की गई है। दिल्‍ली के सभी इलाकों से करीब पांच हजार बसों में भरकर आम लोग यहां पहुंचेंगे। साथ ही भाजपा ने लोगों को सुगमता से रैली स्‍थल तक पहुंचने के लिए दिल्‍ली मेट्रो से 50 हजार टोकन का करार किया है। यानि मोदी की रैली में जा रहे लोगों को मेट्रो में मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने रैली को ‘विकास रैली’ का नाम दिया है। रैली के जरिए गुजरात की तुलना दिल्‍ली से की जाएगी। रैली के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा और जो लोग रैली में नहीं पहुंच सकेंगे वे भी नरेंद्र मोदी को् आसानी से सुन सकेंगे।
Modi Manch
भाजपा ने दावा किया है कि मोदी की रैली में 36 देशों के राजदूतों ने आने की सहमति दे दी है। इस रैली के लिए 43 देशों के राजदूतों को अमंत्रण भेजा गया था। इस रैली में अमेरिकी और ब्रिटेन के राजदूत शामिल नहीं होंगे। रैली को सफल बनाने के लिए लोगों को फेसबुक, मोबाइल रिंग टोन और मोबाइल एप के जरिए मोदी का संदेश लोगों तक पहुंचायाजा रहा है और उन्‍हें रैली के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

आयोजकों का कहना है कि मंच करीब 20 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में होगा। यहां तीन मंच होंगे, जिनमें एक मुख्य मंच होगा। इसका केंद्रीय भाग 10 फुट ऊंचा होगा। उसके पास ही दो अन्य मंच होंगे। पीछे दो स्क्रीन होंगे और मैदान के अंदर 20 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। मंच को जीवंत बनाने के लिए डाइनेमिक बैकड्रटॉप होगा, जिसमें चलते हुए दृश्य दिखाई देंगे। स्‍टेज को लोटस थीम पर बनाया गया है। कमल के बीच में मोदी होंगे। इतना ही नहीं मोदी की एंट्री को भी धमाकेदार बनाई जा रही है। मोदी लोगों के बीच से निकलते हुए स्‍टेज में एंट्री कर सकते हैं। स्‍टेज से सीढ़ियां चढ़ते हुए मोदी पोडियम तक पहुंचेंगे। जब मोदी बोलेंगे तो ऐसा लगेगा कि वह कमल के बीच से बोल रहे हैं।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
आयोजकों ने बताया कि माइक में ऐसा सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे भाषण के हर शब्द साफ तौर पर सुनाई दें। ‘सात कैमरा शूट’ के जरिए रैली को कवर किया जाएगा। रैली के सीधे प्रसारण के लिए अलग-अलग जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्क्रीन पर दिखाए गए रैली के डेमो में मंच के बीच में मोदी के खड़े होने के लिए बने पोडियम और उसके पीछे कमल का फूल दिखाया जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 29 सितंबर को आसमान में बादल और बारिश की संभावना है। इस लिहाज से भाजपा ने मोदी की रैली के लिए वॉटर प्रूफ टैंट की व्‍यवस्‍था की है। रैली का 40 फीसदी टैंट वॉटर प्रूफ होगा और 60 फीसदी टैंट साधारण टैंट होगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि इस रैली के लिए करीब ढाई लाख लोगों को लाने के लिए 5 हजार बसों लगाया जा रहा है। ये बसें राजधानी के अलग-अलग इलाकों से आएंगी। इतना ही नहीं लोगों को रैली मैदान में ले जाने के लिए 200 से ज्‍यादा ई-रिक्‍शों का इंतजाम किया गया है जो रैली खत्‍म होने के बाद लोगों को छोड़ने भी जाएंगे। रैली के दौरान आने वाले लोगों को गाइड करने के लिए 5000 वालियंटरों को भी लगाया गया है।

रैली सुबह 10 बजे शुरू होगी जो दोहपर 1 बजे तक चलेगी। इस रैली में मोदी करीब 11.30 बजे आएंगे। रैली के दौरान मोदी करीब 1 घंटे तक बोलेंगे। मोदी रैली में हेलीकॉपटर से आएंगे। रोहिणी पर उनका हेलीकॉप्‍टर उतारा जाएगा। इसके लिए पवन हंस और सिविल एविऐशन के डायरेक्‍टर जनरल से मंजूरी ले ली गई है।

रैली स्थल पर 10 प्रवेश द्वारों का अनोखा नामकरण किया गया है भाजपा ने रैली स्थल के 10 प्रवेश द्वारों के नाम विकास द्वार, समृद्धि द्वार, सुशासन द्वार, युवा शक्ति द्वार, महिला शक्ति द्वार, अंत्योदय द्वार, संकल्प द्वार, वृद्धा सम्मान द्वार, संस्कार द्वार और सेवा द्वार रखा है।