बसपा विधायक के ही गांव का अस्पताल नहीं खुलता

Uncategorized

बंद पड़े हैं जनपद के आधे से अधिक अस्पताल —फर्रुखाबाद: स्वास्थ्य विभाग डाक्टरों की कमी की बीमारी से जूझ रहा है। विभाग के विभिन्न अस्पतालों में सृजित  लगभग डेढ़ सौ में से मात्र आधा सैकड़ा पर ही चिकित्सकों की तैनाती हैं| बंउनमें से अधिकांश निजी प्रैक्टिस में मस्त हैं और कभी कभार ही कागजी कार्रवाई पूर्ण कर लौट आते हैं। सवाल यह है कि जब सरकार के पास तैनाती के लिये डक्टर ही नहीं हैं तो करोड़ों अरबों रुपये की लागत से रोज नये अस्पताल बनाने व इनमें मंहगे उपकरण स्थापित करने का कया औचित्य है। जाहिर है कि इसका लाभ सिर्फ अस्पताल निर्माण करने वाले ठेकेदार, उपकरण आपूर्ति करने वाली फर्मों व स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के अलावा और किसी को नहीं मिला| हद तो यह है कि सत्त्तारूढ़ दल से कमालगंज क्षेत्र के विधायक के पैत्रक गांव का अस्पताल भी बंद पड़ा है।

मुख्य चिकिसाधिकारी डॉ कमलेश कुमार ने JNI को बताया कि जनपद में ४२ अस्पतालों में लगभग १५० चिकित्सकों की नियुक्तियां होनी हैं| जिसमे से मात्र ५२ पदों पर ही चिकित्सक उपलब्ध हैं| बांकी ६८ स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सक न मौजूद होने की बजह से फरामासिस्टों के सहारे चल रहे हैं या बंद पड़े हैं| मुख्य बात तो यह है कि कमालगंज के बसपा विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी के गाँव का स्वास्थ्य केंद्र भी डाक्टरों के अभाव से बंद पड़ा है|

सीएमओ डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर ९ पद स्वीकृत है जिनमे से ५ पदों पर अधिकारी तैनात हैं व ४ खाली पड़े हैं| जिला कुष्ठ इकाई में सात पद स्वीकृत हैं जिनमे से दो पर ही डाक्टरों की तैनाती है तथा शेष ५ पद खाली हैं|

१- सिविल अस्पताल फर्रुखाबाद—————– -स्वीकृत पद- ६, ४ पदों पर डाक्टर तैनात व दो खाली |
२- न० प० क० केंद्र ( दक्षिणी )——————–स्वीकृत पद- २ पद – दोनों पद खाली|
३- जिला कारागार फतेहगढ़———————–स्वीकृत पद -२ – एक पद पर तैनाती व एक पद खाली|
४- केंद्रीय कारागार फतेहगढ़———————-स्वीकृत २ पद – एक पद पर तैनाती व एक पद खाली|

५- पुलिस अस्पताल फतेहगढ़——–
————स्वीकृत पद एक – वह भी खाली |
६- ग्रामीण महिला चिकित्सक केंद्र कायमगंज—-स्वीकृत एक – वह भी पद खाली |
७- पीपी सेंटर शमसाबाद———————–
स्वीकृत पद एक – वह भी खाली |
८- स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़————————-स्वीकृत ६ पद- सभी खाली | बंद |
९- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज———-स्वीकृत ९ पद – तीन पर तैनाती ६ पद खाली|
१०- न० प्रा० स्वास्थ्य केंद्र बरखेडा—————–स्वीकृत पद २- १ पर तैनाती व एक खाली|
११- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज———-स्वीकृत पद ९ – ५ पद तैनाती, ४ खाली |
१२- स्वास्थ्य केंद्र अचरिया बांखरपुर—————
स्वीकृत पद एक – वह भी खाली |
१३- राजेपुर स्वास्थ्य केंद्र—————————स्वीकृत ८ पद- १ पद तैनाती व ७ खाली|
१४- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिथनापुर————-स्वीकृत पद एक- वह भी खाली|
१५- सराह स्वास्थ्य केंद्र—————————-
स्वीकृत पद एक – वह भी खाली |
१६- स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद———————स्वीकृत पद ८ – २ पद तैनाती, ६ खाली |
१७- न०प० स्वास्थ्य केंद्र संकिसा——————
स्वीकृत पद एक – वह भी खाली |
१८- स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज———————–स्वीकृत पद ९ – एक तैनाती व ८ खाली|
१९- न०प० स्वास्थ्य केंद्र ताजपुर——-
स्वीकृत पद दो – एक पर तैनाती व एक पद खाली |
२०- न०प० स्वास्थ्य केंद्र जरारी स्वीकृत पद एक – वह भी खाली | ( कमालगंज विधायक का गाँव)|

21- न०प० फर्रुखाबाद——————————-स्वीकृत दो पद – दोनों खाली |

२२- टीवी क्लीनिक फर्रुखाबाद ——————–स्वीकृत एक पद- वह भी खाली|

२३- न०प० क० केंद्र (उत्तरी) फर्रुखाबाद———-स्वीकृत पद दो – एक तैनाती- एक खाली|

२४- पीपी सेंटर कायमगंज———————–स्वीकृत पद एक- खाली |


स्वास्थ्य केंद्र जिसमे सभी पदों पर तैनाती-

१- ग्रामीण महिला चिकित्सा केंद्र शमसाबाद———–एक पद| (डॉ सुनीता दिवाकर)|

२- ग्रामीण महिला चिकित्सा केंद्र फर्रुखाबाद———–एक पद ( डॉ सरला रघुवंशी )|

३-  न०प्रा०स्वास्थ्य केंद्र रायपुर खास——————एक पद ( डॉ एनसी गुप्ता)|

४- न०प्रा०स्वास्थ्य केंद्र अचरा खल्वारा—————-एक पद ( डॉ केके सचान)|

५- न०प्रा०स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर———————-एक पद ( डॉ अंकुर सचान)|

६- न०प्रा० सबलपुर————————————एक पद (डॉ सुशील कुमार)|

७- न०प्रा० जिठौली—————————-दो पद ( डॉ परवेज इकवाल, डॉ राधा कृष्ण )|

८- न०प्रा० पखना————————————–एक पद ( डॉ उत्तम सिंह)|

९- न०प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पिपर गाँव——————–एक पद( डॉ अजय बाजपेयी )|

१०- न०प्रा०स्वास्थ्य केंद्र खिमसेपुर——————–एक पद( डॉ सुभाष चंद्र)|

११- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौन———————-दो पद(डॉ एसए सिन्हा व डॉ अनुज)|

१२- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र—————————-दो पद(डॉ नीरज व डॉ एसपी सिंह )|

१३- न०प्रा० स्वास्थ्य केंद्र रोशनाबाद——————दो पद( डॉ रामजी भारद्वाज, डॉ भगवान दास )|

१४- न०प्रा० स्वास्थ्य केंद्र पसियापुर——————एक पद( डॉ ऋषी अवस्थी)|

१५ न०प्रा० कुआं खेड़ा बजीर आलम खां—————एक पद( डॉ सनत कुमार झा )|

१६- न०प्रा० स्वास्थ्य केंद्र न्यामतपुर—————–दो पद(डॉ मनोज व डॉ क्षेत्रपाल)|

१७- न०प्रा० स्वास्थ्य केंद्र जहानगंज—————–दो पद( डॉ सुनील व डॉ सीमा|

१८- न०प्रा० स्वास्थ्य केंद्र दरौरा———————-एक पद( डॉ इक्तिखार अली)|

केन्द्रों पर चिकित्सक न होने की बजह से मरीजों को निजी चिकित्सकों या झोला छाप डाक्टरों की तरफ भागना पड़ता है| जिससे कईयों की तो समय पर उपचार न होने से रास्ते में ही मौत हो जाती है| आयेदिन हो रही अस्पताल के बाहर प्रसव की घटनाओं में भी बढ़ोत्तरी हो रही है|  अगर स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे तो अनेकों स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का विभाग का उद्देश्य क्या था और इन स्वास्थ्य केन्द्रों से जनता को क्या लाभ पहुँच रहा है सिवाय स्वास्थ्य केंद्र बनाने वाले ठेकेदार जिसने स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में अच्छी खासी जेबें गर्म की| अब यह चिकित्सालय सिर्फ सफ़ेद हांथी ही रह गए हैं| फिलहाल इन भवनों के निर्माण में सरकार को लाखों रुपयों का चूना लग गया|

विशेष रिपोर्ट —- दीपक शुक्ला