कमालगंज: खाकी को चोंरों ने दी फिर चुनौती

Uncategorized

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) || चोरों को पुलिस का कतई भय नहीं है| चोर दिनोदिन बारदातें करते जा रहे हैं।जिस कारण लोगों में काफी रोष व्याप्त है|

मंगलवार बीती रात थाना कमालगंज क्षेत्र में चोर बीती रात हलवाई आशुतोष मिश्रा की मिठाई की दुकान में पीछे से दीवाल तोड़कर १५०० रुपये व नगदी सामान पर हाँथ साफ़ कर दिया लेकिन इससे पुलिस को सूचना दिए जाने के बावजूद भी कोई प्रभाव नहीं पडा|

वहीं दूसरी घटना में चोरों ने राजू निवासी कमालगंज की किराए पर चल रही दुकानों को निशाना बनाया| जिसमे किरायेदार नारद सिंह की दुकान की छत काटकर चोरी का असफल प्रयास किया| एक महीन के अन्दर कमालगंज क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी की बर्दातें हो चुकी हैं| लेकिन इसका पुलिस पर कोई असर नहीं पड़ रहा है| सिर्फ आश्वासन देकर पीड़ितों को चलता कर दिया जाता है व पुलिस निश्चिंत होकर पुनः अपने पुराने ढर्रे पर आ जाती है|