खाना बनाते समय जलकर मरी युवती के परिजनों ने लगाया दहेज़ ह्त्या का आरोप

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शुक्रवार शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला खाना बनाते समय जल गई थी| जिसकी आज शाम मृत्यु हो गई| मृतिका के परिजनों ने दहेज़ ह्त्या का आरोप लगाया|

शहर कोतवाली के मोहल्ला नयी बस्ती निवासी मनोज कुमार ठाकुर की २५ वर्षीय पत्नी सुमन की शनिवार देर शाम लोहिया अस्पताल में मृत्यु हो गई|

मृत सुमन के चाचा जगपाल ने बताया कि सुमन की बड़ी बहन ऊषा की शादी मनोज के बड़े भाई अनिल से की है व ढाई वर्ष पूर्व सुमन की शादी मनोज से की थी| मनोज घुमना पर जूते की दूकान पर कार्य करता है वह आयेदिन सुमन से दहेज़ की मांग को लेकर प्रताड़ित करता था| जगपाल ने बताया कि मनोज की माँ ने अपने सोने के कुंडल बनवाये थे| सुमन ने भी अपनी सास से ऐसे ही कुंडल की मांग की थी तो सास ने अपने पिता से बनवाने के लिए कह दिया था| इसी बात को लेकर पति पत्नी में आपसी विवाद हुआ जिसके चलते सास, ससुर दीवान सिंह, पति मनोज व पड़ोसी चाचा लालाराम यादव ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर सुमन को जला दिया| और आज सुबह ११ बजे हमें सूचना दी गई|

वहीं मनोज की भतीजी माधुरी ने बताया कि चाचा चलने फिरने में असमर्थ हैं| घर पर कोई मौजूद नहीं था| मौसी सुमन घर पर खाना बना रही थी उसी समय साड़ी में आग लग जाने से जल गई थी| जिसे चाचा मनोज ने ही लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था|