पुत्री की तलाश में आई माँ सहित जक्रांपा नेताओं का 151 में चालान

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शहर क्षेत्र के सिकत्तर बाग़ में आध्यात्मिक केंद्र में अपनी पुत्री प्रीती बाथम की तलाश में आई इटावा मोहल्ला गांधी नगर निवासी शंकर दयाल की पत्नी सरोज को जनक्रांति पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य के साथ करीब आधा दर्जन महिला कार्यकर्ताओं व दिल्ली निवासी अशोक कुमार को पुलिस उठा ले गयी, व सभी का शान्ति भंग में चालान कर दिया|

आज फिर सिकत्तर बाग़ स्थित आध्यात्मिक केंद्र पर अपनी पुत्री की तलाश में जिला इटावा मोहल्ला गांधी नगर निवासी निवासी शंकर दयाल की पत्नी सरोज बाथम अपनी ९ वर्षीय पुत्री प्रीती की तलाश में आई जो घर के बाहर १३ जुलाई को खेलते समय गायब हो गयी थी| जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट इकदिल थाना इटावा में दर्ज कराई थी| अखबार में आध्यात्मिक केंद्र में बरामद हुयी लड़कियों की बरामदगी होने की जानकारी पर आये|

वहीं जिला मिर्जापुर के ग्राम हरसिंहपुर निवासी सुरेश यादव की १२ वर्षीय पुत्री कंचना जो कि ४ महीने पहले विद्या देवी मंदिर मिर्जापुर से गायब हो गई थी| जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी| इटावा में सुरेन्द्र यादव के बड़े भाई महेंद्र रिक्सा चालक है उन्हें अखबार में छपी जानकारी के मुताबिक़ उन्होंने इसकी सूचना सुरेश को दी| वह आज सिकत्तर बाग़ में अपनी पुत्री की तलाश में पहुँच गए|

महिलाओं के साथ इंस्पेक्टर की तीखी झड़प

आध्यात्मिक केंद्र पर पुत्री प्रीती की तलाश में आई सरोज बाथम के समर्थन में पहुँची जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शकुन्तला शाक्य व महिला समर्थकों से कोतवाली नगर एस एस आई योगेन्द्र पाल शर्मा की तीखी झड़प हो गयी| गुस्साए एस एस आई ने इंस्पेक्टर कालूराम को मोबाइल फोन पर सूचित कर घटना की जानकारी दी| सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर कालूराम दोहरे ने पुत्री की तलाश में आई माँ सरोज को आड़े हाँथ लेकर महिलाओं पर बुरी तरह बरस पड़े| फिलहाल प्रीती की माँ सहित जनक्रांति पार्टी महिला मोर्चा की महिलाओं को सुभद्रा वर्मा महिला थाने ले गईं| वहीं दिल्ली से आये युवक अशोक कुमार को पुलिस फर्रुखाबाद कोतवाली ले गयी| देर शाम सभी का शान्ति भंग में चालान कर दिया गया है