एक नजर इधर भी: बेसिक शिक्षा का नारा हम नहीं सुधरेंगें….

Uncategorized

फर्रुखाबाद: शायद ही ऐसा कोई विभाग होगा जो हम नहीं सुधरेंगें की कम्पटीशन में भाग नहीं ले रहा हो| लेकिन इन विभागों में एक ऐसा विभाग है जो सभी विभागों को पीछे छोड़ इस कम्पटीशन की रेस में सबसे आगे है| बात कर रहे हैं शिक्षा विभाग की|

स्कूल के खुल जाने के बाद भी शिक्षकों का समय से न पहुँचना, बच्चों को समय से मिड डे मील न देना या फिर विल्कुल न देना, स्कूल परिसर में अध्यापन कार्य को छोड़ गप्पे लड़ाना| ये सब तो अब इस विभाग की शोभा बन चुकी है इसके बगैर यह विभाग अपने में अधूरा है| आप की क्या राय है इस बारे में……..?

जे ऍन आई ने इस विभाग को लापरवाही की बुलंदियों पर पहुंचाने के पीछे किसका, किस तरह और मकसद के बारे में सर्वे करा रही है|

पहले दिन के सर्वे में हमारे जे ऍन आई टीम को फर्रुखाबाद फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर में पहुचता है| स्कूल में सहायक शिक्षिका मनोरमा कनोजिया बच्चो को प्रार्थना करवा रही थी| स्कूल की हेड टीचर रेशमा बानो 7.40 तक स्कूल में नहीं पहुची थीं| प्राथमिक विद्यालय मसेनी व विद्यालय दीन दयाल बाग़ का नजारा कुछ अलग नजर आया| एक अकेली शिक्षिका पुष्पलता वर्मा जो कि विद्यालय की हेड भी है बच्चो को घेरे बैठे थी| तक समय घडी में 8.10 का समय हो चुका था| नाम मात्र के बच्चे देख सवाल दागा कि इतने कम बच्चे क्यूँ| उत्तर बड़ा साधा एवं व्यवहारिक आया बच्चे धीरे धीरे 10 बजे तक आते है| जब शिक्षक ही लापरवाह हो तब बच्चे तो वही अनुसरण करेंगे| इस विद्यालय में रामबेटी ओझा, शिखा सक्सेना और पुष्पलता मिश्र की तैनाती बताई गयी| स्कूल से नदारद होने के सवाल पर हेड ने बताया कि तीनो शिक्षिकाएं वोट गिनने (बीएलओ) गयी थीं|

आज इस सर्वे का दूसरा दिन टारगेट बाग़ लकूला का प्राथमिक विद्यालय समय ७:१० AM जहां सिर्फ एक सहायक अध्यापिका विजय कनौजिया मौजूद मिलीं जबकि प्रधानाचार्या रजनीश दीक्षित व सहायक अध्यापिका मीरा कटियार नदारद| शिक्षिका विजय कनौजिया ने बताया कि प्राधानाचार्य श्रीमती दीक्षित प्रभारी का कार्य भी देखती हैं जिस कारण विद्यालय देर से आती हैं|

इसी क्रम में कन्या प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में प्रधानाचार्या सुमति राठौर के अलावा पूरा स्टाफ गायब व प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में एक मात्र सहायक अध्यापिका पुष्पांजलि शाक्य मिली जबकि हेड अध्यापिका शिमला देवी, शिक्षामित्र प्रियंका कटियार नदारद मिलीं|