भाकियू ने PM के पुतले पर जूता परेड कर आग के हवाले किया

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आज अन्ना के ११वे अनशन के दिन भी पूरे देश में अन्ना के समर्थक जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले करते नजर आ रहे हैं| वहीं आज भाकियू हरपाल गुट ने प्रधानमंत्री मनमोहन व केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद के पुतले पर जूतों की बरसात करने के बाद आग के हवाले कर दिया|

अन्ना हजारे के समर्थक भारतीय किसान युनियन हरपाल गुट के समर्थकों ने थाना शमसाबाद के फैजबाग तिराहे पर बने पटेल मूर्ति पर पहुँच धरना धरना प्रदर्शन किया| अन्ना के समर्थन में अन्ना नहीं ये आंधी है देश का दूसरा गांधी है, मनमोहन सिंह मुर्दावाद, सलमान खुर्शीद मुर्दावाद आदि नारेबाजी की|

तत्पश्चात गुट के लोगों ने आर्याव्रत ग्रामीण बैंक के सामने मनमोहन सिंह व सलमान खुर्शीद के पुतले पर जमकर लाठी-डंडे व जूते चप्पलों की परेड की| सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद, सोनिया गांधी मुर्दावाद, मनमोहन सिंह मुर्दावाद, अन्ना हजारे जिंदाबाद के नारे लगाकर पुतलों को आग के सुपुर्द कर दिया|

इस दौरान भारतीय किसान युनियन हरपाल गुट के जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत, कानपुर मंडल महामंत्री रावेन्द्र सिंह गंगवार, शमसाबाद नगर अध्यक्ष संजय गंगवार सहित दर्जनों अन्ना समर्थक मौजूद रहे|