अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर घायल

Uncategorized

फर्रुखाबाद: दिल्ली से घर आने की खुशी में शराब पीकर उत्पात मचा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोंक दिया| घायल को उपचार के लिए पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|

थाना राजेपुर के ग्राम बरुआ निवासी रतीराम के २५ वर्षीय पुत्र राजकिशोर बस द्वारा फर्रुखाबाद उतरा| तत्पश्चात मदिरा पान करने के बाद घर जा रहा था| तभी मोहल्ला दीन दयाल बाग़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया| कोतवाली फर्रुखाबाद के सिपाही मुकेश दुबे ने देर शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया|