शमसाबाद में कंछल गुट के व्यापारियों ने फूँका PM का पुतला

Uncategorized

फर्रुखाबाद (शमसाबाद): अन्ना की आंधी पूरे देश में जोर शोर से चल रही है| लोग अन्ना के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकालकर जगह जगह पुतला फूंक रहे हैं|

थाना शमसाबाद क्षेत्र में आज व्यापार मंडल कंछल गुट के व्यापरियों ने अन्ना के समर्थन में प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह मुर्दाबाद के नारेबाजी कर पुतला फूंक दिया|

व्यापारी भ्रष्टाचार विरोधी लिखी तख्तियां लेकर क्षेत्र में नारेबाजी करते हुए भ्रमण किया| तत्पश्चात केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर अन्ना तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ, केंद्र सराकर मुर्दाबाद, मनमोहन सिंह मुर्दावाद के नारे लगाए|

इस दौरान रईस उस्मान, लाला मियाँ, दिनेश शर्मा, अवधेश पाण्डेय, करन तिवारी आदि व्यापारी मौजूद रहे|

वहीं थाना शमसाबाद क्षेत्र के फैजबाग तिराहे पर स्थापित पटेल मूर्ति परिसर में अन्ना समर्थक धरने पर बैठ गए| इस धरने में डॉ प्रभात त्रिपाठी, डॉ बीके गंगवार, डॉ जितेन्द्र गंगवार, सुमित, कल्लू, अमित, राहुल, गौरव आदि करीब तीन दर्जन लोग शामिल हुए|