गुस्साए लोगों ने गैस गोदाम पर मारपीट कर जाम लगाया

Uncategorized

फर्रुखाबाद: गैस गोदाम पर गैस न मिलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने गोदाम कर्मचारियों से मारपीट कर रोड जाम कर दिया|

बुआ दाती गैस एजेंसी पक्का पुल की गैस गोदाम हथियापुर होने के कारण लोगों को गैस लाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है| गोदाम पर पहुँचने के बाद भी गैस नहीं मिलती है| इस कारण आज सुबह करीब ११ बजे गुस्साए लोगों ने सड़क पर सिलेंडर रखकर रोड पर जाम लगा दिया| जिस कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी|

गोदाम कर्मचारियों द्वारा रोड जाम किये जाने का विरोध किये जाने पर गुस्साए लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी| इसके साथ ही एजेंशी मालिक के खिलाफ नारेबाजी की|

बुआ दाती गैस एजेंशी की मालिकन ने बताया कि मेरे पास सिर्फ १७ गाड़ियां हैं एक गाडी में ३०८ सिलेंडर आते हैं| जबकि गैस के १० हजार कनेक्शन हैं| गोदाम से डेढ़ महीने में एक उपभोक्ता को एक सिलेंडर देने का प्रावधान है| लेकिन यहाँ कनेक्शन धारी १ महीन के अन्दर ही गैस सिलेंडर लेने के लिए आ जाते हैं|