31 जुलाई: फर्रुखाबाद की आपराधिक घटनायें

Uncategorized

पति के विवाद में पत्नी ने फांसी लगाई

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज के ग्राम सिंघीरामपुर निवासी शमसाद से विवाद होने के कारण उनकी २८ वर्षीय पत्नी छुटिया उर्फ़ छुट्टन ने फांसी लगाकर जान दे दी| उसका २ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| ७ माह का एक पुत्र है|

दुर्घटना में होमगार्ड घायल

फर्रुखाबाद: मार्ग दुर्घटना में ४० वर्षीय होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया| कोतवाली मोहम्दाबाद के होमगार्ड अनूप सिंह ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सर में गंभीर चोट लगने के कारण होमगार्ड की हालत चिंताजनक बनी है|

अनूप को घायल होमगार्ड सड़क पर पडा मिला| अनुमान लगाया गया कि होमगार्ड दुर्घटना में घायल हुआ है| हालत गंभीर होने के कारण वह नाम पता भी नहीं बता सका|