चंद्रपाल के अलावा द्रुगपाल, राजकुमार सपा अध्यक्ष पद के दावेदार

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के अलावा द्रुगपाल सिंह यादव बाबी व राजकुमार सिंह राठौर अध्यक्ष पद के दावेदार हैं| जिले के चारों प्रत्याशियों के सुझाव पर जिलाध्यक्ष का नाम तय होने की संभावना है| इस बार भी जिलाध्यक्ष यादव जाति के होने की उम्मीद है|

काफी विवादित रहे पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को अब भी उम्मीद है कि उनको ही पार्टी पुनः जिम्मेदारी सौंपेगी| वह अपने बराबर किसी को भी कर्मठ और निष्ठावान नहीं मानते हैं| युवजन सभा के जिलाध्यक्ष द्रुगपाल सिंह यादव बाबी ने जोरदारी से अध्यक्ष पद की दावेदारी कर दी है| यादव जाति के होने तथा विधायक नरेन्द्र सिंह यादव व अन्य प्रत्याशियों का भी खुला संरक्षण होने के कारण वह अपनी सीट पक्की मानते हैं|

वरिष्ठ सपा नेता राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि वह समर्थकों के कहने पर अध्यक्ष बनने को तैयार हैं| यदि पार्टी नेत्रत्व मुझे अध्यक्ष पद के काबिल समझे तो मुझे दायित्व सौंपा जाए| अध्यक्ष पद से महत्वपूर्ण बात यह है कि चारों प्रत्याशी तालमेल बनाकर चुनाव लड़कर जीतें|

पार्टी के नेता बताते हैं कि बीते दो माह पूर्व नरेन्द्र सिंह यादव, प्रत्याशी उर्मिला राजपूत, अजीत कठेरिया व जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र राशिद जमाल के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे| जिन्होंने राजकुमार सिंह राठौर को जिलाध्यक्ष बनाए जाने का सुझाव दिया था लेकिन अखिलेश ने इस सुझाव को नामंजूर करते हुए मौन धारण रखा|