दलित किशोरी से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस शिकंजे में

Uncategorized

फर्रुखाबाद: थाना कमालगंज पुलिस ने दलित किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है|

थाना कमालगंज के ग्राम सुल्तानपुर निवासी अमर सिंह जाटव की १२ वर्षीय पुत्री किशोरी अपरान्ह खेत में घास काटने गई थी| वहीं संतोष की पुत्री शिवानी व गंगा शरण की पुत्री गुड्डी भी घास काट रही थी| गाँव का ही मनचला युवक मनोज अवस्थी वहां पहुँच गया| उसने शिवानी व गुड्डी को पीटकर भगा दिया तथा किशोरी से घास काटने को कहा| थोड़ी देर बाद मनोज ने किशोरी के साथ छेड़खानी की|

शिकायत मिलने पर किशोरी की माँ, भाई गाँव वालों के साथ खेत पर गए| जिन्होंने मनोज को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया| पुलिस ने केस दर्जकर मनोज को गिरफ्तार कर लिया|