अदालत से राहत: लोभी परिजन दहेज़ उत्पीड़न के केस में फंसे

Uncategorized

फर्रुखाबाद: लोभी परिजन दहेज़ उत्पीड़न के केस में फंस गए हैं| अदालत के आदेश पर थाना मऊदरवाजा पुलिस ने दहेज़ लोभियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है|

पुलिस ने मोहल्ला दीवान मुबारिक निवासी स्वामी दयाल शर्मा की पुत्री कंचन शर्मा की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है| जिसमे थाना शमसाबाद के ग्राम कलुआपुर निवासी कंचन के पति सुरेन्द्र सिंह, ससुर रघुवीर, देवर मनोज, ननद मालती व सास को अभियुक्त बनाया गया|

कंचन का ९ मई २००९ को विवाह हुआ था| विवाह के बाद उसे दहेज़ में फ्रिज, टीबी, बाइक की मांग करके शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया| १० अप्रैल को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया|