नरौरा से गंगा मे छोड़ा गया दो गुना से अधिक पानी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नरौरा बाँध से गंगा नदी में दो गुना से अधिक पानी छोड़ा गया है| जिसका शीघ्र ही गंगा में असर देखने को मिलेगा|

नरौरा बाँध स्थित कंट्रोल रूम से बताया गया है कि आज सुबह ८ बजे से नरौरा बाँध में 110795 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| बताया गया कि हरिद्वार से अधिक पानी आने के कारण ही मजबूरी में अधिक पानी छोड़ा गया है| आज गंगा का जलस्तर १३५.८० पर पहुँच गया जो बीते दिन १३५.९० सेमी पर था| जबकि रामगंगा १३५.२० सेमी पर टिकी हुई हैं|

थाना कमालगंज क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से भोजपुर कटरी में सैकड़ों बीघा फसल नष्ट हो गयी|

जिला प्रशासन ने बाढ़ से निबटने के लिए जबर्दस्त तैयारी की है| जिन गाँव में गंगा से कटान हुआ है वहां के ग्रामीणों को ऊचे स्थान पर पहुंचाया गया है| सभी बाढ़ राहत चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर नाव व मोटर वोट की व्यवस्था की गयी है| कर्मचारियों व ग्रामीणों को हर समय सतर्क रहने की हिदायत दी गयी है|

नरौरा कंट्रोल रूम के मुताबिक़ सायं ६ बजे गंगा में 113501 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| जबकि हरिद्वार से नरौरा बाँध में 75946 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है|