व्यापारी को महंगे पड़े पूर्णागिरी के दर्शन, चोरों ने नगदी पर किया हाँथ साफ़

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी व्यापारी अरविन्द वर्मा को देवी दर्शन काफी महंगे पड़े|

राजीव अपनी पत्नी अभिलाषा, माँ शकुन्तला va बच्चों के साथ बीते दिन पूर्व पूर्णागिरी देवी के दर्शन करने गए थे| बीती रात ३ बजे मेनगेट का ताला तोड़कर चोर अन्दर घुस गए| अन्दर कमरों के ताले तोड़कर कीमती सामान तलाश करने लगे|

खटपट की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला ने रेलवे डाक घर में ड्यूटी करने गए अपने पति को घटना की जानकारी दी| बाइक से घर पहुंचे डाक कर्मी ने शोर मचा दिया| भयभीत चोर मकान से निकलर भाग गए|

सुबह अरविन्द परिजनों सहित वापस लौट आये| उन्होंने जांच-पड़ताल के बाद बताया कि चोर अलमारी से १० हजार रुपये नगदी जेवरात निकाल ले गए| चोर कपडे आदि से बंधी हुयी गठरी छोड़ गए| अरविन्द की रेलवे रोड पर मोबाइल की दुकान है|