डॉ जितेन्द्र ने सपा छोड़ जाक्रपा से नाता जोड़ा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: समाजसेवी डॉ जितेन्द्र यादव ने समाजवादी पार्टी को छोड़कर जनक्रांति पार्टी से नाता जोड़ लिया है| इससे जनक्रांति पार्टी के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी|

जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने बढपुर स्थित होटल में पत्रकारों के समक्ष डॉ जितेन्द्र के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की| उन्होंने कहा कि डाक्टर का जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है| ऐसे विना स्वार्थी लोगों के राजनीति में आने से और चार चाँद लगेंगें तथा पार्टी मजबूत होगी|

मुकेश राजपूत ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में डॉ जितेन्द्र के परिवार के साथ जिस तरह भितरघात किया गया है| आने वाले चुनाव में जनता भितर घाटियों को सबक सिखाएगी तथा डाक्टर का तन मन धन से सहयोग करेगी| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अति कटु शब्द बोलने वाले दिग्गी राजा को ओबामा को सौंप देना चाहिए जो दिग्गी के शरीर से ओसामा की आत्मा निकालकर उन्हें ठीक कर दे|

श्री राजपूत ने आरोप लगाया कि बसपा नेता के इशारे पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री कटियार के भवन को ढहाया गया है| बीजेपी को धोखेबाजी की पार्टी बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के साथ भी दगा किया गया है| उमा को प्रदेश प्रभारी बताकर पार्टी में शामिल किया गया था और छठे दिन ही राजनाथ सिंह को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया| जिन्होंने यह कहकर उमा के सपने को चूर कर दिया कि उत्तर प्रदेश का ही कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा|

डॉ यादव ने बताया कि घुटन होने के कारण सपा छोड़ी| उन्होंने कल्याण सिंह के कार्यकाल को सबसे बेहतर शासन बताया| मोहन अग्रवाल ने पूर्व विधायक एवं सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत की ओर इशारा अकारते हुए कहा कि यह समय ही बताएगा कि लोधी समाज उनके साथ या कल्याण सिंह के साथ है|

वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कटियार, महामंत्री डॉ ज्ञानेंद्र सिंह शाक्य, एसपी बघेल, पवन गौतम, दीना राजपूत आदि मौजूद रहे|