नाक, होंठ काटकर गर्भवती महिला की ह्त्या

Uncategorized

फर्रुखाबाद: चाकुओं से गोदकर युवती उमा देवी की ह्त्या कर दी गई| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

२५ वर्षीय युवती का शव आज तड़के कोतवाली मोहम्दाबाद के ग्राम जाजपुर गोवा प्रधान जगन्नाथ सिंह के नलकूप के पास लेगे आम के पेंड के निकट पडा देखा गया| युवती के शव के पास चाकू पडा था| युवती के होंठ व नाक कटे थे तथा हाँथ के अलावा पेट में कई घाव थे|

अनुमान लगाया गया कि चाकू से गोदकर ही उसकी ह्त्या की गई है| विवाहित युवती गुलाबी रंग की साड़ी उसी रंग का ब्लाउज, वादामी रंग का पेटीकोट, तोडियां, विछिया, मंगलसूत्र व कुंडल पहने थी| उसके सीधे हाँथ पर उमा देवी गुदा था|

शव के पास ही प्लास्टिक की चप्पलें पड़ी थीं| पेट फूला होने से अनुमान लगाया गया कि वह गर्भवती थी| उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की भी आशंका व्यक्त की गई| इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की|

डॉ प्रदीप कटारिया ने महिला का पोस्टमार्टम किया| पोस्टमार्टम में महिला के पेट में ८ माह का मृत बच्चा पाया गया| दुष्करम की आशंका के कारण स्लाईड बनायी गयी| महिला के शरीर पर आधा दर्जन धारदार हथियार के घाव पाए गए|