रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य काम: CMO

Uncategorized

फर्रुखाबाद: राम मनोहर लोहिया में रक्तदान शिविर में कई डाक्टर व समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया| आज कई लोगों ने शिविर में रक्तदान किया व रक्तदान करने वालों को सीएमओ ने सम्मानित किया|

सुबह ११:३० बजे से प्रारम्भ हुए शिविर में डॉ अनल कुमार शुक्ला, डॉ अरविन्द प्रसाद, डॉ विजय सिंह वर्मा, ग्रीश कुमार, धीरेन्द्र सिंह फ़ौजी, विजय सिंह उर्फ़ टिंकू राठौर, न्रपेंद्र पाण्डेय उर्फ़ नीलू, पंकज मिश्रा, अभिजीत साध, पीयूष त्रिपाठी, संतोषी मिश्रा ने ब्लड डोनेट किया| संतोषी मिश्रा ने २ बार रक्तदान किया बाकी १० बार रक्तादान कर चुके हैं|

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीके पोरवाल ने १० बार रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किये| उन्होंने कहा की रक्तदान करने के लिए लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने चाहिए| कुछ लोग शारीरिक कमजोरी आने से डरते हैं| लेकिन ऐसा नहीं है| उन सभी लोगों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होनें रक्तदान कर समाज की सेवा कर रहे हैं|

डॉ पोरवाल ने कहा यह शिविर हर महीने की १ व १५ तारीख को लगाया जाता है| सभी लोगों से कहना है कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें|