उमा ने लोधी समाज को एक सूत्र में बाँधने का किया प्रयास

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में रात्रिविश्राम के बाद आज सुबह लोधी समाज के लोगों को खास तवज्जो दी साथ ही लोधी समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया।

सुश्री भारती ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोधी समाज के वोट की अहम भूमिका हो सकती है। लोधी समाज के लोग पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व साक्षी महाराज की वजह से भाजपा से जुड़े रहे। उस समय फर्रुखाबाद को भाजपा का गढ़ माना जाता था। दोनों नेताओं के पार्टी से दूर होने से लोधी समाज के वोटो पर भी असर पड़ा था।

सुबह से ही उमा से मिलने लोगों की भीड़ पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में लग गई। करीब ९:३० बजे उन्होंने जिले के पार्टी के प्रमुख लोगों से परिचय किया। इसके बाद उन्होंने मेजर सुनील दत्त, प्रो. रामबख्श वर्मा, जिला अध्यक्ष भूदेव राजपूत व प्रांशुदत्त द्विवेदी से अलग कमरे में बात की।

सुश्री भारती ने पूर्व विधायक सूबेदार सिंह व उनकी पत्‍‌नी से बड़ी आत्मीयता से बात की। उनके साथ फर्श पर बैठ कर फोटो खिंचवाये। लोधी क्षत्रिय राजपूत सभा के मिलने पहुंचे लोगों से अलग से बात की।  इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्रदेव, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य, आदित्य मिश्रा, शैलेंद्र राठौर, मान सिंह पाल, प्रवीन पाल, रविंद्रप्रताप सिंह गुड्डे, डॉ. मुकेश राठौर, जितेंद्र वर्मा, रूपेश गुप्त व प्रदीप मिश्र आदि उपस्थित रहे।