पूर्व सैनिक को गोलियों से भून मौत के घाट उतारा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बीती रात पूर्व सैनिक बादशाह सिंह को हमलावरों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया| पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी ६० वर्षीय पूर्व सैनिक बादशाह सिंह की बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकरह्त्या कर दी| वह वह बाइक से फर्रुखाबाद से घर जा रहे थे| जब वह ग्राम सबलपुर के पास से गुजर रहे थे तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी|

घातक गोली बादशाह सिंह चेहरे पर जा लगी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी| हमलावर मौक़ा देखकर फरार हो गए| घटना की सूचना राजेपुर पुलिस को दी गयी| पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की| मृतक के परिजन शव को देखकर बुरी तरह बिलखते रहे|