एडीएम कक्ष के बाहर गोली चलने से सनसनी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: अपर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर गोली चलने से कर्मचारी भयभीत हो गए| बाद में गोली चलाने वाले होमगार्ड जवान को एडीएम सुशील श्रीवास्तव लेकर चले गए|

दोपहर के समय अपर जिलाधिकारी सुशील श्रीवास्तव तथा पास ही एसडीम सदर अनिल धींगरा अपने कार्यालय में मौजूद थे| कार्यालय गेट के निकट बेंच पर एडीएम की सुरक्षा में लगा होमगार्ड ब्रजेश सिंह तथा एसडीएम का गनर बैठे हुए थे| उसी समय ब्रजेश ने बातचीत के दौरान बंटी से कहा कि पता नहीं इस रायफल से कब गोली चली होगी| मौक़ा पड़ने पर चलेगी भी कि नहीं|

होमगार्ड ब्रजेश रायफल के साथ छेड़खानी करने लगा| अचानक रायफल से फायर हो जाने पर भय व्याप्त होने से सन्नाटा फ़ैल गया| कर्मचारी अपने स्थान पर ही दुबके रहे| जिन्होंने समझा कि किसी अधिकारी ने आत्म ह्त्या करने के लिए गोली चलाई है| रायफल से चली गोली भीम से टकराती हुयी कार्यालय की छत में जा घुसी|

घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम श्रीवास्तव ने लापरवाही बरतने के लिए होमगार्ड को डांटा और उसे अपने वाहन में बिठाकर चले गए| जब मीडिया कर्मी घटना की जानकारी लेने एडीएम के आवास पर गए तो बताया गया कि साहब नहें आये हैं| उनका मोबाइल फोन भी नहीं उठा| मीडिया वाले होमगार्ड को तलाशते रहे लेकिन वह भूत की तरह गायब हो गया| सहायक होमगार्ड कमांडेंट रामवीर सिंह ने मौके पर जाकर मामले की जांच-पड़ताल की|

आरआई राजेन्द्र सिंह एवं फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है|