पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाई

Uncategorized

फर्रुखाबाद: पत्नी से विवाद होने से गुस्साए युवक धर्मेन्द्र ने फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

थाना व कस्बा राजेपुर निवासी शिवसिंह के २३ वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र का आज सुबह ८ बजे किसी बात को लेकर पत्नी श्रुति से झगड़ा हुआ| धर्मेन्द्र गुस्से के कारण घर से चला गया और करीब ४ किलोमीटर दूर रामगंगा पुल के निकट लगे पेंड पर फांसी पर लटक गया| उसने अपनी शर्ट का ही फंदा गले में डाला था|

इसी थाने के ग्राम कुवेरपुर निवासी हेमराज की पुत्री श्रुति का तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| उसके कोई संतान नहीं है| धर्मेन्द्र के घर में उसकी पत्नी के अलावा नेत्रहीन वृद्ध बाप रहते हैं| धर्मेन्द्र के शव को देखकर श्रुति बुरी तरह बिलखती रही|