भाव अच्छा है, किसान आलू बेच ले- प्रशासन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: कोल्ड स्टोर से आलू की कम निकासी से व्यापारी ही नहीं जिला प्रशासन भी चिंतित है| इस बाबत जिला आलू एवं शाक भाजी विकास अधिकारी ने जनता से अपील की है कि वर्तमान में आलू का भाव सही है किसान आलू कोल्ड स्टोर से निकाल लें| इसी के साथ अधकारियो में अंदेशा भी दर्शाया है कि यदि आलू देर से और एक साथ निकला गया तो आलू के दामो में भरी गिरावट आ सकती है|

वर्तमान में जिले आलू शीतगृह में भरा पड़ा है| शीतगृह लगभग पूरे फुल है| आलू की भंडारित मात्रा को देखते हुए वर्तमान में आलू की निकासी काफी धीमी है| ये भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं| आलू का देश से बाहर जैसे नेपाल, श्रीलंका, आदि देशो में भेजने पर वहां विक्रय अच्छे दामो में हो रहा है|