कई वर्षों तक नहीं हो सकेगी पूर्व माध्यमिक अध्यापकों की प्रोन्नति

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा विभाग में शासन स्तर से प्रधानाध्यापकों व सहायक अध्यापकों के पद निर्धारित किये जा रहे हैं। नये नियम के अनुसार यदि विद्यालय में छात्र संख्या 100 से कम है तो वहां पर प्रधानाध्यापक की नियुक्ति नहीं की जायेगी।

_स्वीकृति से कई गुना अधिक प्राधानाध्यापक मौजूद

_अभी नहीं बनी सहायक अध्यापकों की ज्येष्ठता सूची

नवीन मानकों के अनुसार केवल उन्हीं विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पद स्वीकृत किये जा रहे हैं जिनमें छात्र संख्या 100 या उससे अधिक है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में कक्षा 6, 7 व 8 के लिये न्यूनतम तीन अध्यापक रखे जाने का भी प्राविधान किया गया है। जनपद के कुल 557 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत 43683 छात्रों के सापेक्ष कुल 108 प्रधानाध्यापक व 1867 सहायक अध्यापकों के पद स्वीकृत हुए हैं। जबकि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में ही वर्तमान में कुल 515 प्रधानाध्यापक, 898 सहायक अध्यापक तैनात हैं। इनमें से 115 प्रधानाध्यापक व 7 सहायक अध्यापक इसी माह की 30 तारीख को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। जाहिर है कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में 400 प्रधानाध्यापक फिर भी शेष रहेंगे। इनमें ये स्वीकृत 108 पदों के बाद भी 292  प्रधानाध्यापक आवश्यकता से अधिक हैं। इसके चलते प्रर्व माधयमिक विद्यालय के हेडमास्टर पद पर प्रोन्नति की आस लगाये बैठै अध्यापकों की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है। यदि नियमों कोई संशोधन न हुआ तो जूनियर हाई स्कूल के हेडमास्टर पद पर कई वर्षों तक किसी की प्रोन्नति नहीं हो पायेगी।

बलाक पूर्व माध्यमिक विद्यालय छात्र संख्या सवीकृत पद
प्रधानाध्यापक सहायक अध्यापक कुल अध्यापक
राजेपुर 102 9436 30 379 409
मोहम्म्दाबाद 97 5993 17 315 332
शमसाबाद 81 5216 13 263 276
कमालगंज 92 5026 10 292 302
नवाबगंज 50 4130 9 173 182
बढ़पुर 47 3540 12 160 172
कायमगंज 74 9420 15 243 258
ग्रामीण क्षेत्र 543 42761 106 1825 1931
नगर.फर्रुखाबाद 10 664 1 30 31
नगर.कायमगंज 4 258 1 12 13
शहरी क्षेत्र 14 922 2 42 44
कुल 557 43683 108 1867 1975

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 1867 स्वीकृत पदों के सापेक्ष जनपद में 518 सहायक अध्यापकों की कमी है। इनमें से भी सात इस बर्ष् सेवानिवृत भी हो रहे हैं। जाहिर है कि इन पदो पर प्रोन्नति के लिये प्राथमकि शिक्षकों की ज्येष्ठता सूची बनायी जानी है। इसके लिये बेसिक शिक्षा विभाग में अभी से तैयारी शुरू हो गयी है।