गंगा के बजाय घायल दंपत्ति अस्पताल पहुंचा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: बेटे का विवाह कर देने की खुशी में गंगा स्नान करने जा रहा दंपत्ति मार्ग दुर्घटना में घायल हो जाने के कारण अस्पताल पहुंचा|

पड़ोसी जिला मैनपुरी थाना कुरावली के ग्राम फिरोजपुर निवासी नौवत सिंह शाक्य ने अभी हाल में अपने बेटे का विवाह किया है| इसी मन्नत को पूरा करने के लिए वह ४० वर्षीय पत्नी नंदनी के साथ बाइक से गंगा स्नान करने घटियाघाट जा रहे थे|

जब वह थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम दलेलगंज मार्ग से गुजर रहे थे| तभी अचानक सामने जानवर आ जाने से बाइक फिसल गयी और नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गईं| नौवत सिंह को मामूली चोट लगी| उन्होंने पत्नी को मिशन अस्पताल में भर्ती कराया| महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है|