लेखपालों से मारपीट के आरोपियों की 48 घंटे बाद भी नही हुई गिरफ्तारी, लेखपाल संघ का आन्दोलन जारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 48 घंटे का समय गुजर जानें के बाद भी पुलिस ने लेखपालों के साथ मारपीट व अभिलेख लूट लिये जाने के मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नही है| लिहाजा दूसरी तरफ लेखपालों की हड़ताल जारी है|
लेखपाल रूद्रप्रताप सिंह निवासी अजमतपुर मऊदरवाजा ने एक राय होकर षड्यंत्र के तहत भीड़ उकसाते हुए , लाठी डंडो व ईंट पत्थर से जान से मारने की नियत से लेखपाल रूद्र प्रताप व सौरभ पाण्डेय पर हमला करनें में 30 को नामजद आरोपी बनाया है| थाना नवाबगंज पुलिस नें बीते 48 घंटे में पकड़ने और छोड़ने का का क्रम चल रहा है| आरोपियों के फरार होनें से पुलिस नें उनके परिजनों और रिश्तेदारों को थानें में बैठा रखा है| लेकिन एक भी आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में नही है|
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अजीत द्विवेदी नें बताया कि जब तक की कम से कम 10 आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती उनका आंदोलन जारी रहेगा | पूरे जनपद में एक भी लेखपाल कार्य नही करेगा| थानाध्यक्ष बलराज भाटी नें बताया| की कुछ लोगों को उठाया है उनसे आरोपियों का पता लगानें का प्रयास किया जा रहा है| जल्द गिरफ्तारी की जायेगी|