इस बार रावण के पुतले में विशेष आकर्षण, पानी और धूप से अभेद्य होगा पुतला, जानें क्या है नया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पूरे जनपद में शहर के क्रिश्चियन कालेज मैदान में जलने वाले रावण का पुतला सबसे खास माना जाता है क्योंकि अन्य के मुकाबले यहां आयोजन वृहद पैमाने पर होता है। इस बार दशहरा के लिए रावण का पुतला भी खास बन रहा है। 60 फीट लंबे पुतले को बनाने में समय भी काफी लगेगा और इसे अलग अलग चरणाें में तैयार कराया जा रहा है।
आगरा के रहने वाले ठेकेदार असगर अली और उनके एक दर्जन कारीगरों की टीम रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले बनाने में जुट गयी है | ठेकेदार असगर अली नें बताया की इस बार 60 फीट का रावण का पुतला बनेगा| इसके साथ ही मेघनाथ व कुम्भकरण के 55-55 फिट के पुतले बनाएं जायेंगे| पुतले तीनपर्त लगाकर बनाये जा रहें है जिसमे पहली कपड़े ,दूसरी रंगीन कागज व तीसरी विशेष पेपर से बनेगी जो वाटर प्रूफ होगा| लंका भी गोल्डन बनायी जायेगी|
ठेकेदार असगर नें बताया कि इस बार पहली दफा रावण दहन का तरीका भी बदला होगा | हमेशा की तरह आग लगानें के बाद कही से भी नही जलेगा| सबसे पहले पुतले के नीचे एक पत्ती लगायी जायेगी | जिसमें आग लगानें से सबसे पहले पुतले की आँखों, कान, नाक व नाभी से धुआ निकलेगा| उसके बाद सिर पर लगा चक्र भी घूमेगा फिर कही जाकर पुतला जलना शुरू होगा|
नगर संवाददाता-प्रमोद द्विवेदी (भोले)