धूमधाम से यातायात प्रभारी की विदाई

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी लम्बे समय तक जिले में यातायात प्रभारी का कार्य देखनें के बाद रजनेश यादव की विदाई की गयी| जिसमे उनके साथियों नें नम आंखो के साथ धूमधाम से विदा किया |
दरअसल उपनिरीक्षक रजनेश यादव का बीते महीनों में ही कानपुर देहात के लिए तबादला शासन से हो गया था| उसके बाद वह जिले से कार्यमुक्त नही हुए| रविवार को कार्यमुक्त होने के उपरांत यातायात प्रभारी कार्यालय में ट्राफिक पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों नें उनके बेहतरीन कार्यकाल को याद कर नम आंखों से विदा किया |