स्वरूप पूजन के साथ ही रामलीला का मंचन शुरू

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) श्री आदर्श रामलीला मंडल की ओर से गुरुवार को भारतीय पाठशाला स्थित मानस मंच पर हवन में आहुतियां देकर भूमि पूजन किया गया। स्वरूपों की आरती उतारी गई।
गुरुवार को सुबह स्वरूपों को गंगा स्नान कराकर उनका दुर्वाषा ऋषि आश्रम में स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी गयी| इसके बाद लोहाई रोड पर मंडल के पदाधिकारियों ने मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां दीं। राम, सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व हनुमान जी के स्वरूपों का पूजन किया गया। इसके साथ ही रामलीला का मंचन शुरू हो गया| मंडल के मंत्री दीपक मिश्रा ने बताया कि 26 सितम्बर से गणेश पूजन से रामलीला का मंचन शुरू हो गया| इसके साथ ही शोभायात्रा राम बारात 5 अक्टूबर को निकलेगी| इसके साथ ही 18 अक्तूबर को श्रीराम राज्याभिषेक के साथ कार्यक्रमों की इतिश्री होगी| दुर्वाशा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास जी महाराज नें भी हबन में आहुति दीं| पूजन शरद मिश्रा द्वारा कराया गया| प्रबल त्रिपाठी, संयोजक नारद गुप्ता, बारात संयोजक राजेश कसरे ,दीपक मिश्रा ,अखिलेश बाजपेई गुड्डन , नरेन्द्र नाथ मिश्रा, नवीन मिश्र नब्बू , मुन्ना लाल चौरिसिया, निर्देशक अवधेश दीक्षित, आदेश दीक्षित, संतोष वर्मा, मोहित शुक्ला, सुमित दीक्षित, अर्पित पांडेय, देवाशीष पांडेय, पंकज पांडेय, सूर्य प्रकाश भारद्वाज, अरविंद दीक्षित, शरद मिश्रा