सपाईयों नें वितरित की बाढ़ राहत सामग्री

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिले में गंगा व रामगंगा में बाढ़ के हालत के चलते सपा नें बाढ़ पीड़ितों की तरफ रूख किया| सपाईयों नें मौके पर आकर बाढ़ पीड़ितों की तरफ से राहत सामग्री का वितरण किया गया|
जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव एवं अमृतपुर विधानसभा के प्रभारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने धनी नगला,राम प्रसाद नगला,माखन नगला,कालिका नगला,हमीरपुर, करनपुर घाट, बनारसीपुर, फकरपुर, करनपुर मंझा, सुभानपुर, किराचन, पंचम नगला, खुशहाली नगला, भिगन नगला आदि में राहत सामग्री का वितरण किया | सुरेंद्र सिंह गौर, भोला यादव, अनुराग यादव, प्रदीप यादव टीटू, निर्भान सिंह , कृपाल यादव , विनोद यादव आदि रहे|
राहत सामग्री की वितरित
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रूक मंगल सिंह आदि नें बाढ़ प्रभावित ग्राम खुशाली नगला पंचम नगला जटपुरा किराचन सुभनापुर हमीरपुर माखन नगला रामप्रसाद नगला कालिका नगला करनपुर घाट कुंडरी सारंगपुर में राहत सामग्री का वितरण किया|