रासायनिक खाद डालकर भूमि को अन उपजाऊ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) विकास खंड मुख्यालय पर कृषि खरीफ गोष्टी का आयोजन किया गया| जिसमे खेतों में रासायनिक खादों का प्रयोग कम करनें की अपील की गयी|
उपनिदेशक कृषि थान सिंह ने कहा अच्छी पैदावार लेने के लिए खेत की मिट्टी का परीक्षण कराये तथा आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करें| डॉ. महेंद्र सिंह ने पशुओं के आसपास सफाई टीकाकरण के बारे में जानकारी दी| जय जगदीश चंद्र कटियार ने कहा कि पशुपालन जैविक खाद का प्रयोग करें| एडीओ कृषि रक्षा अभिषेक शुक्ला ने फसलों में लगने वाले रोग तथा रोकथाम के बारे में अवगत कराया|
मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य ने कहा लोगों ने खेतों में अधिक रासायनिक खाद डालकर भूमि को अन उपजाऊ भूमि बना दिया है| खेतों में रासायनिक खाद का प्रयोग कम कर गोबर की खाद से जमीन उपजाऊ बनायें| खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार जायसवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी रश्मि श्रीवास्तव ने भी विचार रखें| ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, एडीओ पंचायत अजीत पाठक आदि रहे|