स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र के मकान की दीवार ढही

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भीषण मूसलाधार बारिश से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र का पुरानें मकान की दीवार भरभराकर जमीदोज हो गयी| लेकिन कोई अप्रिय घटना नही हुई|
शहर के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प. रामनाथ तिवारी के पौत्र संजू तिवारी पुत्र कृष्ण तिवारी एक दवा की दुकान में काम करते हैं | उनका मकान काफी समय पुराना है| उनकी माँ मृदुला उनके साथ रहती हैं | गुरुवार को लगातार हो रही बारिश से संजू के कच्चे मकान की दीवार भरभरा कर गिर गयी| लेकिन गलिमत रही की कोई जनहानि नही हुई| मकान आजादी के समय का बताया जा रहा है|