सुरेन्द्र पाण्डेय भारतेंदु नाट्य अकादमी के सदस्य नामित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सुरेन्द्र पाण्डेय को भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ का सदस्य नामित किया गया है| जिससे उनके साथियों और स्वजनों में ख़ुशी की लहर है|
शहर के मोहल्ला बागकूंचा निवासी सुरेन्द्र निवासी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय एशियन कम्प्यूटर के निर्देशक है| वह संस्कार भारती के प्रांतीय मंत्री होनें के साथ ही श्री विश्व नाथ सेवा संस्थान , समर्थ सामाजिक संस्था, साहस इंडिया ग्रुप सहित नगर के तमाम संगठनों से जुड़े हैं| श्री पाण्डेय एक एक कुशल मंच संचालक भी मानें जाते हैं| प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम के आदेश पर उन्हें भारतेंदु नाट्य एकादमी का सदस्य नामित किया गया है|