जिले में गणपति प्रतिमा स्थापना का श्रीगणेश करने वाला मराठा समाज नाखुश क्यों!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में गणेश चतुर्दशी पर प्रतिमा स्थापना की श्रीगणेश करने वाले मुम्बई के मराठा कारीगरों की अपनी मांग है| जिसके चलते उन्होंने इस बाद गणेश प्रतिमा की स्थापना नही की| पूर्व कमेटी के सदस्य नें मूर्ति विसर्जन के लिए तालाब बनानें की मांग की|
दरअसल लगभग 18 साल पूर्व शहर के नेहरु रोड स्थित कटरा डौरु नाथ में मुम्बई व महाराष्ट्र के सराफा कारीगरों नें ही गणेश प्रतिमा स्थापना की थी | संजय कुमार मराठा नें बताया कि जब 18 साल पूर्व गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी तो कमेटी में मराठा समाज के 18 लोग थे | लेकिन बीते कुछ सालों से गंगा में मूर्ति विसर्जन पर रोंक लगा दी गयी| जिससे इस वर्ष संजय कुमार पराठा और उनकी टीम नें गणेश प्रतिमा की स्थापना नही की | उनकी मांग है कि गंगा में यदि मूर्ति का विसर्जन नही हो सकता तो प्रशासन को गंगा किनारे तालाब खोदकर देना चाहिए जिसमे हम मूर्ति का जल विसर्जन कर सके| गणेश प्रतिमा का भू-विसर्जन का कोई विधान नही है|