भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष की पत्नी की चेन तोड़ी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मन्दिर में दर्शन करनें गयीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की पत्नी की चेन टूट गयी | मामले में पुलिस को सूचना दी गयी| सूचना के बाद पुलिस नें मन्दिर के सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई सुराग नही लगा| भाजपा नेता नें पुलिस को कार्यवाही के लिए तहरीर दी|
कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता डॉ. प्रभात अवस्थी नें बताया कि उनकी पत्नी अर्चना अवस्थी शुक्रवार दोपहर 1 बजे थाना कादरी गेट के बढ़पुर मन्दिर में दर्शन करनें गयीं थी| मन्दिर में उसे कुछ अहसास हुआ कि उनकी चेन किसी नें खीची है| गले में देखा तो चेन गायब थी | मामले की सूचना अर्चना अवस्थी नें अपने पति डॉ. प्रभात अवस्थी को दी| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| सूचना पर पुलिस नें मन्दिर व आसपास के सीसीटीवी खंगाले लेकिन कोई पता नही चला | मामले में डॉ. प्रभात अवस्थी नें थाना कादरी गेट में तहरीर दी| पुलिस नें एफआईआर दर्ज कर ली| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि चेन मन्दिर में नही तोड़ी गयी| सूचना पर सीसीटीवी चेक किये गये कहीं पर भी कोई प्रमाण नही मिले| फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|