अबैध रूप से संचालित 149 वाहनों का चालान, चार सीज

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अबैध रूप से संचालित 149 वाहनों को चालान किया गया| जिसमे विद्यालयों, डग्गामार वाहन भी शामिल हैं | यातायात पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप है|
यातायात प्रभारी रजनेश कुमार नें शनिवार को भी अभियान जारी रखा, जिसमे चार वाहन सीज किये गये जिसमे ई-रिक्शा, दो टैम्पों व एक बाइक शामिल है| वहीं 13 से 14 स्कूली वाहनों का चालान किया गया| कुल मिलाकर 149 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गयी| यातायात प्रभारी नें बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा|