शिक्षक दिवस पर सपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शिक्षक दिवस पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती व बिहार लेनिन नाम से मशहूर जगदेव प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर शहर के विकास स्थित सपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया|
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं जगदेव प्रसाद कुशवाहा के चित्र पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर, जिला महासचिव इलियास मंसूरी,जिला प्रवक्ता विवेक यादव, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अरविंद यादव पुष्प अर्पित किये| जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा एवं पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन काल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज का दर्पण है और इनके बिना दुनिया को आगे बढ़ाना मुश्किल है। हमें अपने शिक्षकों का सम्मान हमेशा करना चाहिए। पूर्व मंत्री सर्वेश अंबेडकर ने विस्तार पूर्वक पीडीए के नेता जगदेव प्रसाद कुशवाहा के पूरे जीवन काल पर प्रकाश डाला| जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने कहा कि आज शिक्षकों की समाज को हर वर्ग को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ी भूमिका है| कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव प्रभात यादव ने किया। पांच शिक्षकों को समाजवादी पार्टी की ओर से प्रमाण पत्र, शॉल व डायरी-पेन देकर सम्मानित किया गया| नागेंद्र सिंह शाक्य, खालिद रऊफ खान राकेश कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये। राजन यादव, बंटी यादव स्वतंत्र, बंटी यादव, अजय यादव, विमलेश शर्मा, अश्विनी यादव आदि रहे|