जिला पंचायत अध्यक्ष की जगह डीएम बने प्रशासक

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल बीती आधी रात को समाप्त हो गया| गुरुवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने अध्यक्ष की कुर्सी पर प्रशासक का चार्ज लेकर बैठे| उन्होंने जिला पंचायत की भूमि से अबैध कब्जे एक सप्ताह के भीतर हटाये जाने के निर्देश दिये|
विदित है कि बीते कई वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कांटो भरा ताज रही है| सपा की सरकार के दौरान भी कुर्सी को लेकर आपसी द्वन्द खूब चला| शह-मात के खेल में जो जीता वही सिकन्दर साबित हुआ| सपा की सरकार में कायमगंज के तत्कालीन विधायक अजीत कठेरिया की पत्नी सगुना देवी कठेरिया नें 14 जनवरी 2016 को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठी| लेकिन भीतर खानें से उन्हें उन्ही की पार्टी के लोग कुर्सी से हटाने के लिए लग गये| जिसके बाद सगुना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया और उन्हें अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा| जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार 11 मार्च 2017 को प्रशासन बने|
जिसके बाद सपा के दूसरे खेमें की तरफ से 31 अगस्त 2017 को ज्ञान देवी कठेरिया को जिला पंचायत अध्यक्ष के बनी| तब से ज्ञान देवी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं| बीती रात ज्ञानदेवी का कार्यकाल समाप्त हो गया| गुरुवार को जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें प्रशासन के रूप में चार्ज लिया| उन्होंने समय से काम पूर्ण ना करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये| उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र सिंह से निर्माण कार्यो की जानकारी ली|
उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की सभी ऐसी जमीन जिन पर अवैध कब्जा है उसे चिन्हित कर सप्ताह के अन्दर उनकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये| उन्होंने वर्षों से नहीं बढ़े जिला पंचायत के हाॅट बाजारों का शुल्क, पत्रावली प्रस्तुत करने के भी निर्देश जारी किये|