डीएनए रिपोर्ट में खुलासा: नवाब सिंह यादव ने किशोरी से किया था बलात्कार

FARRUKHABAD NEWS

कन्नौज संवाददाता: कन्नौज रेपकांड मामले में बड़ा खुलासा हो गया है। कन्नौज रेपकांड के आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल पीड़िता से मैच हो गया है। इस तरह पीड़िता की ओर से सपा नेता पर रेप का लगाया गया, आरोप सही साबित हुआ है। उधर डीएनए की पुष्टि होने के बाद रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
आरोप है कि महिला बाथरूम चली गई, तभी नवाब सिंह यादव निवासी अडंगापुर ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी ने यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने सपा नेता को महाविद्यालय के कमरे से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक जिस समय वह कमरे में दाखिल हुई उस समय पूर्व सपा नेता इनरवियर में था।
पुलिस ने पूछताछ की और बुआ-भतीजी व आरोपी को कोतवाली ले आई। पीड़िता ने कोर्ट में दुष्कर्म का बयान दिया था। इसके बाद डीएनए टेस्ट कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी के साथ नवाब सिंह यादव ने दुष्कर्म किया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब जल्द ही चार्जशीट बनाकर कोर्ट में पेश की जाएगी।