जनता की समस्याओं का कांग्रेसी कराएंगे निस्तारण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)जिले की जनता अपनी समस्याओं को लेकर पीड़ित हैं, जिनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। शासन प्रशासन की उदासीनता के कारण जनता को उसका हक नहीं मिल पा रहा है। जनता की इन्ही समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कांग्रेस दिलाएगी न्याय कार्यक्रम शुरू किया गया है। उक्त बात जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि सोशल आउटरीच कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डा. दीप्ती सिंह नें कहीं। इस खबर का वीडियो देखनेंं के लिए नीचे क्लिक करें
https://youtu.be/qqWO7-dv__0?si=unTr_MBqkLSiOk0p फतेहगढ़ के नगलादीना स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दीप्ती सिंह नें कहा कि कहा कि जनता जो अपनी समस्याओं के निवारण को लेकर काफी लंबे समय से प्रयासरत है, लेकिन शासन द्वारा उसकी समस्या के निराकरण की दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। न कहीं सुनवाई हो रही है। उक्त मामले को लेकर और जनता को न्याय दिलाने के लिए ही कांग्रेस की सोशल आउटरीच विभाग की ओर से कांग्रेस दिलाएगी न्याय कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहतं कांग्रेसी आम जनता की परेशानियों का निस्तारण कराएंगे। इसके लिए थाने, तहसील, कलेक्ट्रेट, नगर पालिका, सरकारी अस्पताल, विकास प्राधिकरण आदि स्थानों पर पेटियां लगाई जाएंगी। जिनमें लोग अपनी शिकायत लिखित में डाल सकेंगे। इसके बाद कांग्रेसी उन शिकायतों का निस्तारण करने में सहायता करेंगे। साथ लोगों के पास जाकर उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम कई जिलों में चलाया जा रहा है, जहां लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। प्रदेश महासचिव संगठन कौशलेन्द्र यादव, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार, सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, प्रदेश सचिव डा. अरुण अग्निहोत्री, वरुण त्रिपाठी, इमरान आदि रहे| वीडियो देखे
https://youtu.be/z5XSuqnjzHg?si=xU74Ko810JwXcw– नही लगे सलमान खुर्शीद जिंदाबाद के नारे
रविवार को आयोजित कांग्रेस की सोशल आउटरीच विभाग के कार्यक्रम में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद जिंदाबाद के नारे नही लगे| जबकि अन्य नेताओं के नारे लगाये गये| किसी भी कांग्रेसी ने सलमान के नाम पर कोई प्रतिक्रिया नही दी|