दुल्हन ने जीजा को आइसक्रीम ना मिलने पर तोड़ दी शादी

FARRUKHABAD NEWS

अलीगढ़:शराब पीने के विवाद में शादी का टूट जाना अक्सर आपने सुना होगा, लेकिन अलीगढ़ में एक शादी जीजा को आइसक्रीम नहीं मिलने पर टूट गई। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर दिया है। अहम बात यह है कि तमाम रिश्तेदारों ने दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी।
ऐसे हुआ विवाद
जनपद एटा के थाना मलावन के गांव आसपुर की सोनी शादी अलीगढ़ के मुहल्ला महेंद्र नगर के दीपक से तय हुई थी। लड़का पक्ष की मांग पर लड़की वाले एटा से अलीगढ़ आ गए। शुक्रवार को महेंद्र नगर में शादी धूमधाम हुई। जयमाला भी पड़ गई। बताते हैं कि रात में दूल्हा व दुल्हन रिश्तेदारों के साथ खाना खा रहे थे। तभी दुल्हन के जीजा ललित व रवि ने आइसक्रीम मांग ली। चर्चा है कि आइसक्रीम खत्म हो गई थी। इसी बात पर विवाद हो गया। हालांकि लड़का पक्ष ने आइसक्रीम बाजार से मंगवाने का आश्वासन भी दिया, लेकिन ललित व रवि झगड़े पर उतारू हो गए। लड़का व लड़की पक्ष के रिश्तेदार आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट हो गई।दुल्हन ने शादी से किया मना
मारपीट के दौरान दौरान दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने मामले को शांत कर दिया, लेकिन दुल्हन ने शादी से करने से मना कर दिया। बुजुर्गों ने दुल्हन को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी दौरान किसी रिश्तेदार ने पुलिस को सूचना दे दी। शनिवार को पुलिस ने दुल्हन के बहनोई रवि व ललित को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया है। मामले को शांत कराने के लिए दोनों पक्ष थाना सासनी गेट में सुलह का प्रयास करते रहे।