चकबंदी कानून-गो पांच दिन से लापता

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 5 दिन से चकबंदी कानून-गो लापता हो गये हैं| काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नही चला| जिससे परिजनों नें गुमशुदगी दर्ज करायी है|
मूल रूप से कायमगंज एक पीली कोठी बिलराम गेट निवासी 52 वर्षीय मनोज महेश्वरी वर्तमान में तहसील के बराबर फतेहगढ़ में निवास कर रहे थे | वह चकबंदी कानून-गो कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ में थे| बीते 20 अगस्त 2024 को शाम 5:30 बजे से अचानक लापता हो गये | मामले में कोतवाली फतेहगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है| सिविल लाइन चौकी प्रभारी रक्षा सिंह नें बताया कि अभी तक मनोज महेश्वरी का सुराग नही लगा है| तलाश की जा रही है|