तनाव में आकर विवाहिता नें डाई पीकर दी जान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) गृह कलह से तनाव में आयी विवाहिता नें डाई पीकर पी ली| जिससे उसकी मौत हो गयी | घटना के बाद ससुरालीजन फरार हो गये| पुलिस नें मामले की तहकीकात की |
थाना राजेपुर के ग्राम पुरनपुर जिठौली निवासी 24 वर्षीय उपासना पत्नी अजीत सिंह का एक माह से ससुराल में विवाद चल रहा था| मिली जानकारी में मुताबिक उपासना नें गृहकलह के चलते घर में रखी डाई को पी लिया | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार सोलंकी नें मौके पर आकर जाँच की| ग्राम सराह निवासी रामकृपाल की पुत्र उपासना का विवाह 11 जुलाई 2019 अजीत सिंह के साथ हुआ था| उपासना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार बताये गये| घटना के बाद उपासना के पति अजीत सिंह नें साले गोलू सिंह को जानकारी दी| जिसके बाद मृतका के स्वजन मौके पर आ गये| जबकि ससुराल पक्ष के मृतका के पति सहित सभी फरार हो गये| थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह सोलंकी नें बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| विधिक कार्यवाही भी होगी|